News Addaa WhatsApp Group

आग से बीस लाख रुपये मूल्य के कपड़े जलकर राख

सुनील नीलम

Reported By:

May 31, 2025  |  5:16 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आग से बीस लाख रुपये मूल्य के कपड़े जलकर राख
  • विधायक और जिलाध्यक्ष ने आर्थिक मदद का भरोसा दिया
  • मुख्य बाजार में शार्ट सर्किट से फैमिली व दिव्या गारमेंट की दुकानों में आग लगी
तुर्कपट्टी/कुशीनगर। तुर्कपट्टी के मुख्य बाजार में नहर के निकट स्थित आर के काम्प्लेक्स में शनिवार की देर रात शार्ट सर्किट से फैमिली और दिव्या गारमेंट के नाम से संचालित रेडिमेड कपड़ों की दुकानों में आग लग गयी। आग लगने से विक्रय के लिए रखे लगभग बीस लाख रुपये मूल्य के कपड़े जलकर राख हो गये।
झनकौल निवासी फारूक अंसारी व महुअवां बुजुर्ग निवासी महेन्द्र गुप्ता की दुकानें फैमिली व दिव्या गारमेंट के नाम से आरके काम्प्लेक्स में हैं। शुक्रवार को दुकानें बन्द कर दोनों अपने घर चले गये थे। शनिवार सुबह करीब तीन बजे अचानक आग की लपटें और धुआं उठने लगा। दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल हो गई। सूचना पर तुर्कपट्टी थाना पुलिस व अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। आग के कारण डा. पंकज सिंह की सिंह चश्माघर की दुकान का एसी और अन्य सामान भी जल गया।
दुकानदार फारूक अंसारी ने बताया कि जाते समय सभी लाइटें बन्द कर दी थीं, केवल इनवर्टर चालू था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा और जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय मौके पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों का हौसला बढ़ाते हुए शासन से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर महेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र तिवारी, लल्लन कुशवाहा, गौरीशंकर तुलस्यान, पुरुषोत्तम वर्मा, देवाशीष गुप्ता, राजेश मद्धेशिया, संतोष गुप्ता सहित अन्य दुकानदार मौजूद थे।
संबंधित खबरें
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली
मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

हाटा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन सुकरौली/कुशीनगर। संस्कृत पाठशाला में रविवार…

तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर  ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking