News Addaa WhatsApp Group Join करें

आगामी त्यौहार को लेकर आमजनों की सुरक्षा हेतु कुशीनगर पुलिस कटिबद्ध : संतोष कुमार मिश्र

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 6, 2025  |  7:21 PM

214 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आगामी त्यौहार को लेकर आमजनों की सुरक्षा हेतु कुशीनगर पुलिस कटिबद्ध : संतोष कुमार मिश्र

 

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

कुशीनगर । अपराधियों की खैर नहीं सत्यता से बैर नही, को चरितार्थ करते हुए आम जन की सुरक्षा को लेकर एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र काफी संवेदनशील नजर आ रहे है।

इस क्रम में उनके निर्देशन में पूरे जिला में थानावार पीस कमेटी की बैठके कराई जा रही है,वही आमजनों के बीच सुरक्षा,शांति को संदेश देने के लिए क्षेत्राधिकारियों के अगुवाई में पैदल गस्त प्रमुख कस्बों में की जा रही है। आगामी त्योहार बकरीद को सकुशल, शान्तिपूर्ण वातावरण व निर्विघ्न रुप से संपन्न कराने, जनपद में चाक चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिकाओं,महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर पैदल गश्त लगातार किया जा रहा है।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पल पल की जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये हैं। क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गश्त के दौरान आम जनों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आश्वस्त किया गया है कि जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

यहां बताना चाहूंगा कि बकरीद का त्यौहार कल शनिवार से शुरू हो रहा है,जिसका नमाज शनिवार को सुबह आता की जाएगी वही यह त्यौहार तीन दिन तक मनाया जाता हैं। जिसके मद्देनजर जिले के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस।की गतिविधियां बढ़ा दिया गया है। जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनबीर सिंह ने अपने मातहतों के साथ थाना क्षेत्र के समाई इलाके अहिरौली दान, सिसवा, तीन फीडिया, हफुआ बलिराम,सलेमगढ़,बहादुरपुर के ग्रामीण क्षेत्र में मातहतों के साथ पैदल गस्त कर आम लोगों से रूबरू होते हुए,बकरीद की त्यौहार शांति पूर्वक माहौल में मनाने के लिए अपील किया। इस दौरान इनके साथ चौकी प्रभारी तीन फेड़िया अरविन्द कुमार भी मौजूद रहे। इसी तरह थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्र भी थाना क्षेत्र के प्रमुख कस्बों में पैदल गस्त कर आमजनों में सुरक्षा का संदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक विशुनपुरा राजू सिंह ने अपने मातहतों के साथ पैदल गस्त किया ,तो थानाध्यक्ष सेवरही धीरेन्द्र कुमार राय अपने मातहतों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आम जानो से रूबरू होकर बकरीद को भाईचारे के माहौल में मनाने की बात कही।तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारी डीबनी बंजारवा अवनीश कुमार सिंह ने अपने मातहतों के साथ संदिग्ध वाहनों दो पहिया और चार पहिया की सघन चेकिंग किया।

समाचार लिखते समय तक जिले के कई थाना क्षेत्रों से पैदल गस्त करने की सूचनाएं प्राप्त हो रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking