Wednesday, 18 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल• पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 वाहन से बाइक सवार को ठोकर के मामले में तैनात पुलिसकर्मियों को किया लाईन हाजिर• Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट• Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

आगामी त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Mar 29, 2025, 7:16 PM IST • अब तक 190 लोगों ने पढ़ा
  • सार्वजनिक स्थलों पर नही पढ़ा जाएगा नमाज सुशील कुमार शुक्ल प्रभारी निरीक्षक

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में नगर व कोतवाली क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में आगामी त्योहारों ईद,रामनवमी ,महाबीर जंयती को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक आहुत की गयी।

इस बैठक के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसे समय पूर्व समाधान कराने का आश्वासन प्रभारी निरीक्षक ने दी।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर ईद की नमाज अदा नही की जाएगी।सभी लोग ईदगाह में ही नमाज अदा करेगे।ज्यादा भीड़ होने पर दो शिफ्टों में नमाज अदा की जाएगी। विवादित स्थल पर भी नमाज अदा नही की जाएगी।सभी लोग आपसी भाई चारे के साथ त्योहार मनाए।कही पर कोई अराजकता फैलाने की कोशिश की तो अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान नगर चौकी इंचार्ज विवेक कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक संतराज यादव,डा बब्लू खां,लियाकत अली,आरिफ अब्बास,नईमुल अंसारी,ताहिर हुसैन,गुडडू, जमुना सागर सिंह,शाही फैजान खां,दानिश खां,कल्लु अंसारी उमेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi