News Addaa WhatsApp Group Join करें

आगामी त्योहारो को लेकर थाना कसया पर पीस कमेटी की बैठक हुआ आयोजित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 12, 2025  |  6:35 PM

232 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आगामी त्योहारो को लेकर थाना कसया पर पीस कमेटी की बैठक हुआ आयोजित WhatsApp
Responsive image
  • त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है, कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले बख्शे नही जाएंगे….अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगी पुलिस- कुंदन सिंह,सीओ कसया

कसया। बुधवार को कसया थाना परिसर में सीओ कसया कुंदन सिंह व एसडीएम कसया पारितोष मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों महाशिवरात्रि, होली,रमाजान व शब-ए-बरात को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई, इसमें क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, धर्मगुरुओं तथा संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। बैठक में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई व शांतिपूर्वक मनाने की बात कही गई।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

सीओ कसया कुंदन सिंह ने कहा कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन मुस्तैद है, कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले बख्शे नही जाएंगे, आप सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा है कहा कि गांवों व कस्बों में अमन एवं शांति कायम रखें। अराजक तत्वों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें साथ ही ऐसे टिप्पणी न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भड़काऊ,गलत,अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें। पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। एसडीएम कसया पारितोष मिश्रा ने कहा कि आगामी त्योहारो को शांतिपूर्वक व मिलजुलकर मनाए। त्योहार आपसी भाईचारा को बढ़ावा देते है।थानाध्यक्ष कसया ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि पर्व समाजिक समरसता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए होता है, त्योहार में खलन व अफवाह फैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, पुलिस तत्काल ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें साथ ही यदि आपके आस पास भी कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दे या फिर अराजकता फैलाता हुआ दिखायी दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस अवसर पर थानाध्यक्ष कसया ओमप्रकाश तिवारी, एसएसआई प्रविंद्र राय, एसआई विवेक तिवारी, कांस्टेबल बृजेश कुशवाहा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…

भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking