News Addaa WhatsApp Group Join करें

आजादी का अमृत पर्व: टोल प्लाज़ा सलेमगढ़ और बहादुरपुर चौकी पर गूंजे देशभक्ति के तराने, तिरंगे को दी सलामी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 15, 2025  |  11:34 AM

286 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आजादी का अमृत पर्व: टोल प्लाज़ा सलेमगढ़ और बहादुरपुर चौकी पर गूंजे देशभक्ति के तराने, तिरंगे को दी सलामी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में तिरंगा लहराया गया और देशभक्ति के रंग में हर गली-मोहल्ला, स्कूल-कॉलेज और सरकारी संस्थान सराबोर नजर आए। सुबह से ही लोगों के चेहरे पर देशभक्ति का उत्साह साफ झलक रहा था।

आपके लिए और..- रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

टोल प्लाज़ा सलेमगढ़ पर “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों के बीच ध्वजारोहण संपन्न हुआ, जिसके मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा रहे। जैसे ही तिरंगा फहराया गया, आसमान में गुब्बारे छोड़े गए और लोगों की आंखें गर्व और भावुकता से भर आईं।

ध्वजारोहण के बाद चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया और आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों की गाथा को याद किया। उन्होंने कहा, “यह तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान की जीवंत पहचान है।”

टोल प्लाज़ा सलेमगढ़ के प्रबंधक मनोज यादव ने देश को आजाद कराने वाले महापुरुषों के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने वीर सपूतों के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि आजादी कितनी कठिनाई और बलिदान से मिली है।

इसी क्रम में बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रांगण में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा ने यहां भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसे सलामी दी। मौजूद लोगों ने देशभक्ति के गीत गाए और बच्चों ने तिरंगे झंडों के साथ परेड की, जिसे देखकर सभी का उत्साह चरम पर था।

पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस बल चौक-चौराहों पर मुस्तैद रहा। हर तरफ तिरंगे की शान और एक ही संदेश गूंजता रहा—
“हम हैं हिंदुस्तानी, हमें अपने भारत पर गर्व है।”

इस अवसर पर क्षेत्र के गण मान्य,ग्राम प्रधान,बीडीसी,ग्राम सभा सदस्य,ग्राम प्रहरी के साथ स्थानीय पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…

हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय
हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय

हाटा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा जिला…

शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 
शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 

मथौली बाजार कुशीनगर,मानव जीवन को सफल बनाने और सुख शान्ति के लिए मनुष्य को…

मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking