News Addaa WhatsApp Group

आजमगढ़-लखनऊ की टीमों ने अपने मैच जीते

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 13, 2025  |  6:05 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आजमगढ़-लखनऊ की टीमों ने अपने मैच जीते

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । आज सोमवार को क्षेत्र के बसडीला पाण्डेय में राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित अन्तर्राजीय वालीबाल प्रतियोगिता में कुल पाँच मैच हुए।रोमांचक मुकाबलों में आजमगढ़ व लखनऊ ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

सुबह सबसे पहला मुकाबला शक्ति क्लब बस्ती व महाराणा प्रताप एकेडमी लखनऊ के बीच हुआ जिसमें लखनऊ की टीम 15-8 व 15-7 से विजेता बनी।दूसरे मैच में स्थानीय आजाद क्लब बतरौली बाजार ने बिहार के बेगूसराय को 15-3 व 151-14 से पराजित किया।तीसरे मैच में महाराणा प्रताप लखनऊ की टीम ने राजपूत क्लब छपरा को 15-14 व 15-4 से लगातार दोनों सेट में मात दिया।चौथे मैच में नेहरू क्लब आजमगढ़ की टीम ने शक्ति क्लब बस्ती 15-8 व 15-14को पराजित किया।सबसे रोमांचक मुकाबले में आजमगढ़ ने छपरा को 15-8 व 16-15 से पराजित किया।आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक उमाशंकर नायक और जिपंस प्रतिनिधि राजन शुक्ला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मैच का शुभारम्भ किया।प्रतियोगिता के आयोजक डा0 सत्येन्द्र पाण्डेय ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस अवसर पर काफी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।

इस दौरान ओमप्रकाश पाण्डेय,पवन सिंह,दीपक गोंड़,नर्वदा राय,प्रमोद पाण्डेय,बिग्गू यादव,समशाद अंसारी, अत्रिमुनि मिश्रा,गुड्डू शर्मा,रोहित गोंड़,राणाप्रताप,वीरेन्द्र सिंह,सूबेदार अंसारी, विनोद गोंड़,रवींद्र तिवारी, हकीम अंसारी, अमित पाण्डेय व चतुर्भुज सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।निर्णायक की भूमिका लालू यादव व मुस्लिम अंसारी व कमेंटरी महेन्द्र शर्मा व विनय यादव ने किया।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking