हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। क्यों कि अब अधिकारी व कर्मचारी खुद अलग-अलग गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करेंगे।
गुरुवार को उक्त बातें नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने कहा कि ‘प्रशासन आपके द्वार’ योजना शीघ्र शुरू की जाएगी गांव वार रोस्टर बनाए जा रहे हैं।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने बताया कि इसके लिए रोस्टर के अनुसार तहसीलदार,नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक, लेखपाल,खंड विकास अधिकारी, पूर्ति विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी पंचायत भवनों, स्कूलों आदि पर शिविर लगाएंगे।इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी शिकायतों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाना और मौके पर ही न्याय दिलाना है।इस दौरान भूमि विवाद,राशन कार्ड, पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र,राजस्व और स्थानीय विकास से जुड़ी समस्याओं को मौके पर ही सुना और सुलझाया जाएगा।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने बताया कि यदि आपके क्षेत्र में ‘प्रशासन आपके द्वार’ शिविर का आयोजन हो रहा है, तो अपनी शिकायत से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड, जमीन के कागज या पुराने आवेदन की प्रति) साथ लेकर जाएं ताकि मामले का तुरंत निपटारा हो सके।
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…
कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…