News Addaa WhatsApp Group Join करें

आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनावे- एडीएम

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 5, 2025  |  6:53 PM

203 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनावे- एडीएम WhatsApp
Responsive image
  • त्योहार में खलल डालने वालों के बिरुद्व सख्त कार्रवाई की जाएगी- एएसपी

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली परिसर में आगामी होली के त्योहार को लेकर एडीएम वैभव मिश्र और एएसपी रितेश सिंह ने पीस कमेटी की बैठक किया। बैठक में त्योहारों को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील किया और कहा कि रंग में भंग डालने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।

आपके लिए और..- रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

बुधवार को कोतवाली परिसर में आगामी होली के त्योहार को लेकर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह ने विभिन्न समुदायों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। जहां बैठक में तहसील क्षेत्र के लगभग दौ लोग शामिल रहे। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने बारी बारी से अपनी समस्याओं सहित बिजली सप्लाई ,साफ सफाई सहित अन्य समस्याओं को अवगत कराया।बैठक में शांति और भाईचारे के साथ त्योहारों को मनाने के लिए एडीएम ने शासन से जारी दिशा-निर्देशों के पालन करने की अपील की। कहा कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण इतिहास बरकरार रहना चाहिए, जो सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एएसपी ने कहा कि रंग में भंग डालने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे और ना ही कोई नयी परंपरा होने दी जाएगी। उन्होंने अपने मातहतों को त्योहारों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। एएसपी ने संवेदनशील स्थलों पर नजर रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित दोनों समुदायों के लोगों ने शांति और सद्भावना के साथ त्योहार मनाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी,सीओ कुंदन सिंह,तहसीलदार नरेन्द्र राम, कोतवाल सुशील कुमार शुक्ल,एस एस आई मंगेश मिश्र, कस्बा चौकी प्रभारी विवेक पांडेय,सुकरौली चौकी प्रभारी सीबी पांडेय, सभासद मनीष रुंगटा,डा बब्लू खां शाही फैजान खां, दिलीप जायसवाल, सुहेल अहमद, भागवत चौहान, सभासद सैफुद्दीन आलम उर्फ गुड्डू, रणजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित

हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…

हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय
हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय

हाटा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा जिला…

शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 
शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 

मथौली बाजार कुशीनगर,मानव जीवन को सफल बनाने और सुख शान्ति के लिए मनुष्य को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking