खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह गांव स्थित आर.जी. माडर्न सेंट्रल एकेडमी में बाल दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र ने बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
आर.जी. माडर्न सेंट्रल एकेडमी में गुरुवार को बच्चों ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन डा. निलेश मिश्र ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों को संबोधित करते हुए डा.मिश्र ने कहा कि आज छात्र जीवन में जो चेहरे की मुस्कान एवं हंसी छात्रों में दिख रही है वह जीवन पर्यन्त बनीं रहे, मेरी छात्रों के प्रति यही शुभकामना संदेश है। विभिन्न कक्षाओं की बालिकाओं द्वारा खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रवंधक एवं भाजपा नेता नितेश गुप्ता ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष द्विग्विजय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राव, पिन्टू सिंह, बृजेश कुमार, पूर्व प्रधान प्रद्युम्न तिवारी, आनंद सिंह, अध्यक्ष रामबृक्ष गुप्ता, प्रधानाचार्य निखिलेश विश्वकर्मा, अंजील अहमद, प्रांशु तिवारी, रामप्रताप गुप्ता, रविन्द्र विश्वकर्मा, संगीता तिवारी, गुड़िया कुशवाहा, शालिनी सिंह, रोहित भारती अनिल भारती सहित अभिभावक, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…