News Addaa WhatsApp Group

आरपीआईसी कान्वेंट स्कूल: प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 7, 2024  |  8:13 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आरपीआईसी कान्वेंट स्कूल: प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम मठियां स्थित आईपीआईसी कान्वेंट स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को होनहारों ने अपना दमखम दिखाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन ने प्रोत्साहित किया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग...

प्रतियोगिता में बालक वर्ग लंबी कूद श्रेणी-ए से जीब्रील ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि रेड हाउस से कृष्णा शर्मा द्वितीय स्थान, एलो हाउस श्रेणी- बी. से अनूप कुशवाहा प्रथम स्थान, अभय कुमार द्वितीय स्थान, ग्रीन हाउस से बालिका वर्ग लंबी कूद श्रेणी -ए से शिवानी कुमारी प्रथम स्थान, ब्लू हाउस से वंशिका जायसवाल द्वितीय स्थान, एलो हाउस श्रेणी- बी. से जुबैदा खातून प्रथम स्थान, ब्लू हाउस से द्वितीय स्थान पर संयुक्त रुप से दो छात्राएं क्रमशः प्रियांशी गुप्ता व काजल यादव रहीं। बालिका वर्ग कैरम श्रेणी -ए. से पलक जायसवाल प्रथम स्थान तो ग्रीन हाउस से पलक मद्धेशिया द्वितीय स्थान पर रहीं।

खेल प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने में विद्यालय के प्रबंधक ई. नीरज तिवारी, सह प्रबंधक धीरज तिवारी, प्रधानाचार्य एस.बी.सिंह, विजय शंकर मिश्रा, सुनिल पाण्डेय, रवीश मिश्रा, शुभमन मोदनवाल, संजीव कुमार, सोमनाथ कसौधन, सरवर, चंद्रेश चौधरी, राहुल जयसवाल, चंद्रभान यादव, अरुण,जोखू प्रसाद, भानुप्रताप सिंह, अभिषेक रौनियार, अंकुर, मंगल, रागिनी चौबे, अनुपमा सिंह, शिवांगी केसरी, खुश्बू रौनियार, रेशू राय, सुरभी सरकार, शालिनी सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, दिव्यांशी केडिया, सरिता शर्मा, खुशी राय, प्राचीता शर्मा का अहम् भूमिका रही।

संबंधित खबरें
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली
मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

हाटा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन सुकरौली/कुशीनगर। संस्कृत पाठशाला में रविवार…

तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर  ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking