अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा पिपराइच मार्ग पर स्थित खोठा चौराहे पर बुधवार की दोपहर 2 :00 बजे के लगभग एक अनियंत्रित आटो ने चौराहे के पुल पर फल खरीद रही महिला को ठोकर मार दिया जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी और वह बुरी तरह घायल हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सितुहिया गांव के निवासिनी इंदू देवी उम्र 45 वर्ष ने अपने पुत्री संध्या उम्र 23 वर्ष को लेकर कुछ सामान की खरीदारी करने खोठा चौराहे पर गई थीं। सामान खरीदकर पुल पर स्थित एक फल की दुकान से फल खरीद रही थी तभी पिपराइच की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ऑटो ने महिला को ठोकर मार दिया। जिससे मां और बेटी दोनों घायल हो गई।
तभी किसी ने इसकी जानकारी परिजन को दी परिजन मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अपनी निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पिपराइच ले गए।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…