Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

अभिलेखों में फर्जीवाड़ा करने के विरोध में पीड़ितों का आमरण अनशन शुरू

सुनील नीलम
Jun 16, 2025, 8:10 PM IST • अब तक 187 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तमकुही विकास खण्ड के गांव मेंहदिया बुजुर्ग में पीड़ितों ने अभिलेखों में फर्जीवाड़ा कर अपने नाम भूमि कराने के मामले में न्याय की मांग करते हुये सोमवार को गांव के गणेश मंदिर परिसर में आमरण अनशन कर रहे है।पीड़ितों का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में चकबंदी व तहसील कर्मियों की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा हुआ है।

गांव स्थित गणेश मंदिर परिसर में पीड़ितों द्वारा टेंट गिरकर आमरण अनशन किया जा रहा है।सामाजिक कार्यकर्ता नंदलाल विद्रोही अनशनकरियो के समर्थन में सुबह से ही उनके साथ बैठे हुये है।आमरण अनशन पर बैठे पीड़ितों का कहना है कि वह प्रशासन के उच्चाधिकारियों को इस फर्जीवाड़े की संबंधित सारे कागजात दे चुके है फिर भी उन्हें अभी तक न्याय नही हुआ।इस फर्जीवाड़े से कुल 26 परिवार पीड़ित बताया जा रहा है।उनके अनुसार उनके आवास व अन्य भूमि को भी फर्जीवाड़े से आरोपित व्यक्ति ने अपने नाम करा लिया है।

Advertisement

आमरण अनशन पर बैठने वाले पीड़ितों में करण सिंह,व्यास सिंह,बनारसी गुप्ता,स्वामीनाथ यादव,नगीना यादव,विद्याधर शुक्ल,विक्रम,पंकज,रविन्द्र, कन्हैया,रानी देवी,रमाकांत,अशोक,विनय,हीरा,नगीना,स्वामीनाथ,बब्बन,आदि शामिल है

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi