कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर विधान सभा से लोकप्रिय विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिताजी लाल बाबू पाठक जी का बीती रात्रि लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उपचाराधीन थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवारजनों के अनुसार, स्वर्गीय लाल बाबू पाठक जी का अंतिम संस्कार आज गुरुवार को सुबह 10:00 बजे उनके पैतृक गांव के समीप गौराहा के आगे नारायणी नदी स्थित वीरवट घाट पर किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं शुभचिंतक पहुंचने की संभावना है।
श्री लाल बाबू पाठक के निधन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
न्यूज अड्डा परिवार मृत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हैं।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…