खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग लड़की को उक्त गांव निवासी एक युवक द्वारा जबरन बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। वहीं अपहृता को बरामद कर पुलिस मेडिकल जांच की कार्रवाई में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि गांव का ही एक युवक उसकी अल्पसंख्यक बेटी को बीते 14 अप्रैल की रात 8 बजे भगा ले गया, जो अगले दिन भागकर घर आ गई और सारी बात बताई। मां ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर उक्त नामजद युवक पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने 16 अप्रैल को उक्त आरोपित के विरुद्ध 87 बीएनएसएस व 137 (2) का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। लड़की का शुक्रवार को मेडिकल चेकअप कराते हुए पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष संदीप सिंह का कहना है कि आरोपी के गिरफ्तारी का प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…