News Addaa WhatsApp Group

एफएलसी कार्य के प्रथम चरण के उपरांत डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 23, 2023  |  7:13 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एफएलसी कार्य के प्रथम चरण के उपरांत डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
  • वेयर हाउस के स्ट्रांग रूम है सीसीटीवी कैमरे से लैश, सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम। डीएम
  • चुनाव के दृष्टिगत एफएलसी के तीनों चरणों एवं ईवीएम वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट की दी विस्तृत जानकारी
  • विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथवार बीएलए की सूची देने का किया अनुरोध
  • ईवीएम के रख रखाव व सुरक्षा के कड़े इंतजाम देख कर राजनैतिक दलों ने किया संतोष व्यक्त

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट स्थित सुरक्षित निर्वाचन कार्यालय के वेयर हाउस स्ट्रांग रूम का राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अपने समक्ष स्ट्रांग रूम में रखे कंट्रोल यूनिट ईवीएम वीवीपैट के बारे में जागरूक करते हुए आगामी चुनाव के दृष्टिगत एफएलसी के तीनों चरणों के तहत कराए जाने वाली प्रक्रिया के बारे में सभी उपस्थित राजनैतिक दलों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, आगंतुक रजिस्टर के बारे में भी बताया ।उन्होंने कहा की वेयर हाउस के सभी स्ट्रांग रूम कैमरे से युक्त है तथा पूर्णतः सुरक्षित है। सुरक्षा के दृष्टिगत कर्मियों को ड्यूटी भी लगाई गई है। आने वालों आगंतुकों के लिए पंजिका भी है जिसपर हस्ताक्षर और पूरी जांच के उपरांत ही प्रवेश के अनुमति मिलती है। ईवीएम के रख रखाव व सुरक्षा के दृष्टिगत सभी राजनैतिक दलों ने अपनी सहमति जताई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम देख कर संतोष व्यक्त किया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

इस अवसर पर डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गये दिशा-निर्देशों के क्रम में एफएलसी के प्रथम चरण का पूर्ण कार्य किया गया है तथा इसकी सूची सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। ईवीएम का रखरखाव निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के संबन्ध में भी निर्देश दिए गए हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथवार बीएलए की सूची देने का अनुरोध भी किया गया।

जिलाधिकारी ने निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से मतदान कराने हेतु शुद्ध मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05-01-2024 को किया जाएगा, जिसे तैयार किये जाने के लिये सभी राजनैतिक दलों से सहयोग का आह्वान किया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे महान कार्य निर्विवाद चुनाव कार्य सम्पन्न कराना है,तथा उसका महत्वपूर्ण कार्य शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना है।

जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर बिना किसी संकोच के कभी भी वे उनसे मिलकर उन्हें अवगत करा सकते है। जिलाधिकारी ने कहा की शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने के दृष्टिगत पूरा जिला प्रशासन तत्पर एवं लगनशील है इसके लिए फॉर्म 6, 7, व 8 परिवर्धन, विलोपन तथा अपमार्जन की प्रोसेसिंग का कार्य लगातार संचालित है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, उप जिला मजिस्ट्रेट मो0 जफर , केशवनाथ उपाध्याय जिला संयोजक चुनाव प्रबन्धक भाजपा पार्टी, शिव कुमार शर्मा कांग्रेस पार्टी, शंभू कुमार आम आदमी पार्टी , सुबाश भास्कर, जिला कार्यालय सचिव, बहुजन समाज पार्टी , मो जहीरूद्दीन कांग्रेस पार्टी सहित अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व निर्वाचन कार्यालय संबंधित सैयद कमाल असगर रिजवी, वरिष्ठ सहायक, भीम सिंह प्रधान सहायक,अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking