मथौली बाजार/कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र मोतीचक के परिसर में रविवार को खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार की अध्यक्षता में मिशन शिक्षण संवाद कुशीनगर की मासिक बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक में जनपद के 14 ब्लॉक से लगभग 50 शिक्षक/शिक्षिका सम्मिलित हुए। जिसमें अपने अपने विद्यालयों में किए जा रहे शैक्षिक प्रयासों को साझा किया । तथा मई माह में जिलाधिकारी कुशीनगर की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करने की रूप रेखा पर विचार किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राकेश कुमार ने एक प्रेरक कविता सुनाकर बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में मिशन शिक्षण संवाद कुशीनगर द्वारा किया जा रहे प्रयासों की सराहना की। ARP का कार्यकाल पूरा कर चुके राजेश्वर सिंह, विपिन सिंह, संजय कुमार जायसवाल,चंद्रहास मिश्रा को उनके उत्कृष्ट प्रयास के लिए सम्मानित किया गया व वर्तमान ARP बरूणेश चंचल पांडे, मुकेश कुमार गुप्ता, राजीव कुमार यादव का स्वागत किया किया गया। मिशन शिक्षण संवाद की एडमिन श्रीमती मंजू सिंह ने कार्यक्रम का समापन किया तथा संचालन रामवीर सिंह व राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में शंभू कुशवाह, मोलई प्रसाद प्रजापति, नागेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, दीपेश सिंह, धीरेन्द्र सिंह, धनंजय सिंह, कृष्णा गुप्ता आदि मौजूद थे।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…