अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवानपुर बुजुर्ग में बीते शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन के दरवाजे का ताला तोड़ कर लाखों का सामान चुरा ले गए।
प्राप्त सूचना के मुताबिक अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित भगवानपुर बुजुर्ग में बीते शुक्रवार की रात चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर उसमें रखे सामान की चोरी कर मौके से फरार हो गए।शनिवार की सुबह सफाई कर्मी पंचायत भवन की सफाई करने पहुंचा तो देखा कि पंचायत भवन के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान गायब था।ताला टूटने की सूचना सफाई कर्मी ने ग्राम प्रधान ध्रुवनारायण सिंह को दी।पंचायत भवन में हुई चोरी की सूचना ग्राम प्रधान ने 112 व स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना का जायजा लिया।
ग्राम प्रधान ने पुलिस को दिये तहरीर में बताया कि चोरों ने दो बैटरी,एक इन्वर्टर, सीपीयू,मॉनिटर, सोलर पैनल का कंट्रोलर चार्जर व कैमरे का डी वी आर उठा ले गए हैं। ग्राम प्रधान ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…