अहिरौली बाजार/कुशीनगर।स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुंडेरा में रविवार को 7 वर्षीय किशोर सुजीत पुत्र संतोष सिंह निवासी भलुही लोहवा टोला थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर रोटावेटर के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार काजू उर्फ सुजीत पुत्र संतोष सिंह निवासी भलुही लोहवा टोला थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर रविवार को संतोष सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर अपने रिश्तेदार मेवा सिंह के गांव मुंडेरा गए थे।जहां संतोष ट्रैक्टर चला कर रोटावेटर से खेत की जुताई कर रहे थे।खेत जुताई के दौरान सुजीत भी ट्रैक्टर पर बैठा था तभी अचानक सुजीत टैक्टर से नीचे गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आ गया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं इस घटना से परिजन सन्न रह गए।परिजन आनन फानन में उसके इलाज के लिए निजी साधन से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए।जहां उसका इलाज चल रहा है।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…