अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विजईकाफ निवासी मनीष कुमार सिंह पुत्र राम आशीष सिंह उम्र 30 वर्ष जो खोट्ठा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर मीटर रीडिंग का कार्य करता था।आज दिन में लगभग 1 बजे थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में स्थित राइस मिल के पास चेकिंग करने गए थे। जहां लाइन काटने के लिए मनीष कुमार सिंह बिजली के पोल पर चढ़ गया और उस समय विद्युत आपूर्ति संचालित थी।जैसे ही मनीष ने बिजली काटा उसे बिजली का करंट लगा और वह पोल से नीचे गिर गया।चिखने चिल्लाने के बाद लोग उसे आनन फानन में इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस संबंध में विद्युत केंद्र खोट्ठा के एस एस ओ वैभव विश्वकर्मा ने बताया की सरकारी लाइन मैन द्वारा खोटठा फीडर का शीटडाउन मांगा गया था जिसे दे दिया गया था और वह दूसरे फीडर पर काम कर रहा था।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…