अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर माफी में बीते सोमवार की देर रात एक 15 वर्षीय बालिका ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त सूचना के मुताबिक नन्दनी शर्मा पुत्री सुभाष शर्मा उम्र 15 वर्ष निवासी रामपुर माफी थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर सोमवार को देर शाम अपने घर एक कमरे में जाकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो कमरे में जाकर देखे तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के चिखने चिल्लाने का आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए।तभी किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह उपनिरीक्षक संजय कुमार अमीन अहमद सुदामा यादव कांस्टेबल अमित कुमार गुड्डू राजभर मनोज सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर थाने ले आएं वहां से विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…