अहिरौली बाजार/ कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम खोखिया में आज 11 हजार वोल्ट विद्युत तार के चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक रानी पुत्री बंगाली उम्र 15 वर्ष निवासी खोखिया थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर घास के लिए गांव के ड्रेन के तरफ़ खेत में गई थी जहां 11 हजार वोल्ट बिजली का तार बिल्कुल नीचे लटका हुआ है।उसी की चपेट में आ गई। उसके बाद वह चीखने चिल्लाने लगी परंतु जब तक लोग पहुंचते उसने मौके पर दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…