अहिरौली कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भरपूरवा उर्फ मुजफ्फरपुर में बीते सोमवार की रात एक 25 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भरपूरवा उर्फ मुजफ्फरपुर निवासी किशन दुबे पुत्र सूरजभान दुबे उम्र 25 वर्ष बीते सोमवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया जहां चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर लिया।
मंगलवार की सुबह देर होने पर जब किशन नही जागा तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया दरवाजा न खुलने पर रोशनदान से झांक कर देखा तो किशन दुबे पंखे के में लगे फसरी से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी स्थानीय थाने से उप निरीक्षक संजय कुमार अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…