अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग पर स्थित महुआ खुर्द रेलवे स्टेशन के पास बीते सोमवार की देर रात ट्रेन के चपेट में आने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक देवेंद्र सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी सुम्हाटार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर बीते सोमवार की देर रात घर से किसी काम से बाहर निकला और महुअवा खुर्द स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।तब तक परिजन भी उसकी खोज बिन करते हुए मौके पर घटना स्थल पर पहुंच गए।और घायल देवेंद्र को एंबुलेंस के माध्यम से गोरखपुर मेडिकल कालेज लेकर जा रहे थे।कि रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजन का रो रो का बुरा हाल है।मृतक देवेंद्र के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं वह मजदूरी करके अपने परिवार की जीविका चलता था।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…