News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Aug 13, 2024  |  6:48 PM

171 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग पर बीते मंगलवार को अपराह्न 4 बजे महुअवा खुर्द और घोघरा गांव के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग मौके पर मौत हो गई।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

प्राप्त सूचना के मुताबिक 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति अपने खेत का निरीक्षण करने के लिए रेलवे ट्रैक से होकर जा रहा था। तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त राम हरख सिंह पुत्र स्वर्गीय सीताराम सिंह उम्र 65 वर्ष ग्राम घोघरा छोटा टोला थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर के रूप में हुई।मृतक अपने घर से खेत देखने गया था तभी ट्रेन के चपेट में आ गया। तभी किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने के उपनिरीक्षक आमीन अहमद कांस्टेबल अमित कुमार दिनेश पाण्डेय,पंकज यादव गुड्डू राजभर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking