अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कप्तानगंज पिपराइच मार्ग पर स्थित जगदीशपुर नहर की पुल पर एक अज्ञात बाइक सवार पैदल जा रहे वृद्ध को ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया। प्राप्त सूचना के मुताबिक रामजतन प्रसाद निवासी मुजाहना थाना अहिरौली बाजार जो जगदीशपुर चौराहे पर किसी काम से आए थे। तभी बोदरवार के तरफ से आ रही तेज़ रफ़्तार से एक बाइक ने रामजतन को ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया।
ठोकर लगने से रामजतन गंभीर रूप से घायल हो गए।तभी मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना परिजनों को दी परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायल रामजतन इलाज के लिए निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…