अहिरौली बाजार/कुशीनगर । थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने शनिवार को चोरी के एक अदद मोटरसाइकिल के साथ एक शातित चोर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।प्राप्त सूचना की मुताबिक थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे के पास से मुकदमा अपराध संख्या 341/2023 धारा 41/411 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त अरविन्द चौहान पुत्र सुभाष चौहान निवासी नगवा जैतपुर थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस बरामद की।गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह हेडकास्टेबल सुदामा यादव सोनदेव यादव शामिल रहे।
हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। गांव के श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत और भूमि…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…
हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…