News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: असना बी टीम को पराजित कर पिपराईच ने 8 अंक पाकर शील्ड पर जमाया कब्जा

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Oct 26, 2023  |  6:57 PM

199 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: असना बी टीम को पराजित कर पिपराईच ने 8 अंक पाकर शील्ड पर जमाया कब्जा WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/ कुशीनगर।मोतीचक विकास खण्ड क्षेत्र के असना गांव में परंपरागत दशहरा मेले का आयोजन किया गया।मेला में रामलीला कलाकारों ने राम रावण युद्ध का सजीव मंचन कर रावण के पुतले का दहन किया।मेला में आयोजित कबड्डी व कुश्ती में अन्तर जनपदीय खिलाड़ियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।पिपराईच ने असना बी टीम के 12 अंक के मुकाबले 20 अंक बनाकर 8 अंक से फाइनल मैच जीत लिया।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

आयोजित कबड्डी मैच में असना की ए टीम के 14 अंक के मुकाबले असना बी टीम ने 15 अंक बनाकर पिपराईच ने 12 अंक बनाकर करनौटी कुटी के 8 अंक के मुकाबले में 4 अंक से श्याम देउरवां की टीम के 5 अंक के मुकाबले में बांसपार नूतन ने 13 अंक बनाकर 8 अंक से मुकाबला जीत कर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया।सेमीफाइनल मुकाबले में बांसपार नूतन के 12 अंक के मुकाबले में पिपराईच ने 13 अंक बनाकर मुकाबला 1 अंक से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।असना बी टीम व पिपराईच के बीच फाइनल मैच खेला गया।असना गांव में प्रतिवर्ष दशहरा मेला का आयोजन किया जाता है।गांव के परंपरागत दशहरा मेला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय स्तर की कुश्ती तथा कबड्डी का आयोजन किया गया।जिसमें गोरखपुर महराजगंज पडरौना सहित प्रदेश के कई मंडलों के कबड्डी खिलाड़ियों व पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।कुशीनगर सांसद प्रतिनिधि शंशांक दूबे मण्डल स्तरीय कबड्डी प्रशिक्षक रामानन्द तिवारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह मुन्ना पूर्व प्रधान राम शीष राय ने संयुक्त फीता काटकर कबड्डी के फाइनल मैच का शुभारम्भ कराया । मेला संयोजक ग्राम प्रधान संतोष कुमार व रामानन्द तिवारी ने विजेता को 25 सौ रुपये नगद तथा उप विजेता टीम को 2 हजार नगद और शील्ड प्रदान किया ।कन्हैया निषाद ने रेफरी की भूमिका निभाई।

इस दौरान जिला पंयायत सदस्य लल्लन मल्ल ग्राम प्रधान सन्तोष कुमार पूर्व प्रधान श्रीपत सिंह रामशीष राय डा,बबलू शर्मा मनीष दिवाकर यादव विश्वम्भर तिवारी अजय श्री वास्तव अन्नू तिवारी राम पलट पाण्डेय भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी आदि लोग दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे है ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking