अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के पकड़ी तवकलपुर के समीप स्थित पिपराइच परतावल बाजार मार्ग अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आने से एक 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त सूचना के मुताबिक विशाल साहनी पुत्र देवेन्द्र साहनी उम्र 25 वर्ष निवासी कुन्दुर थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर गांव के ही किसी का बुलेट बाइक लेकर पिपराइच गया था।
गुरुवार की देर शाम वह अपने गांव वापस लौट रहा था।अभी वह पकड़ी और तवकलपुर गांव के बीच पहुंचा ही था कि एक अज्ञात वाहन उसे ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया।जिसमें विशाल साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने उसके उपचार के लिए 108 नंबर एंबुलेंस की की सहायता से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच भेजवाया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…
कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…
मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…