अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम असना के छोटका टोला म शुक्रवार की रात एक 27 वर्षीय युवक ने अपने बहन के घर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम असना छोटा टोला निवासी अनिल प्रसाद पुत्र कैलाश प्रसाद का साला रामकरण पुत्र ओमप्रकाश 27 वर्षीय ग्राम सलारपुर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच जो दक्षिण भारत के केरल में आजीविका चलाने के लिए गया था।शुक्रवार को वह वहां से अपने बहनोई अनिल प्रसाद के घर असना गांव आया था और रात में एक कमरे में कपड़े का फंदा बनाकर उससे लटककर खुदकुशी कर ली।सुबह देर तक जब उसकी कोई आहट नहीं सुनाई पड़ी तो आस पास के लोग जुट गए और इसके बाद उसके फसरी से लटके होने की सूचना इसकी बहन प्रभावती पत्नी अनिल प्रसाद और इसके बहनोई अनिल प्रसाद पुत्र कैलाश प्रसाद को दी।अनिल प्रसाद के अनुसार वह अपनी पत्नी संग महराजगंज जनपद के तरकुलवा में स्थित एक चर्च में गए थे।और वहीं रहते थे उनका घर पर आना जाना बहुत कम रहता है।शुक्रवार को अनिल का साला रामकरण अपने बहनोई के घर असना आया और वहीं से फोन पर घर की चाभी मांगा जो घर पर ही एक दराजे में रखी हुई थी।चाभी मिलने पर रामकरण ने घर का ताला खोला और कमरे में रात को रुका था।उसकी मौत की सूचना पाकर उसकी बहन और उसका बहनोई घर पहुंचे।तभी किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…