अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित भैंसही बाजार चौराहे पर बडौदा यूपी बैंक के निकट बीते मंगलवार की रात के लगभग 1:00 बजे एक शीफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उस कार में बैठे लोगों को हल्की-फुल्की चोटे आई हैं जिसके कारण विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई।
बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग कहीं से लौट रहे थे और जैसे ही भैंसही बाजार पहुंचे कार अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल से टकरा गई।जिससे खंबे का निचला हिस्सा टूट गया।घटना की सूचना पाकर अहरौली बाजार थाने की पुलिस पहुंची लेकिन तब तक कार में सवार सभी लोग कार छोड़कर जा चुके थे।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…