News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: अर्द्धवार्षिक निरीक्षण में सीओ ने परखी थाने की व्यवस्था

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jul 27, 2024  |  6:55 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: अर्द्धवार्षिक निरीक्षण में सीओ ने परखी थाने की व्यवस्था

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।शनिवार को क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह ने थाना अहिरौली बाजार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्था का परख किया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों,एंटी रोमियो रजिस्टर,अपराध रजिस्टर,मालखाना, समाधान,तहसील,महिला उत्पीड़न,भूमि विवाद,नियुक्ति ड्यूटी रजिस्टर व जनशिकायत रजिस्टर का सूक्ष्मता एवं गहनता से निरीक्षण किए।तदोपरांत थाना परिसर का भ्रमणकर शस्त्रों का रख रखाव, साफ-सफाई उच्च कोटि का रखने के लिए निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सीसीटीएनएस पर कार्यरत पुलिस कर्मियों से सीसीटीएनएस तथा आईजीआरएस प्रकरणों पर किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली।एवं निरीक्षण के अंत में थाने पर नियुक्त सभी विवेचकों को विवेचना निस्तारण पर प्रचलित अभियान में अधिक से अधिक निस्तारण करने के लिए मतहातों को निर्देश देते हुए कहा कि विवेचना में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किये।इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रियांशु राय उपनिरीक्षक उमेश यादव शिवकुमार शर्मा हेड कांस्टेबल ओम पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking