अहिरौली बाजार/कुशीनगर।शनिवार को क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह ने थाना अहिरौली बाजार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्था का परख किया।
निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों,एंटी रोमियो रजिस्टर,अपराध रजिस्टर,मालखाना, समाधान,तहसील,महिला उत्पीड़न,भूमि विवाद,नियुक्ति ड्यूटी रजिस्टर व जनशिकायत रजिस्टर का सूक्ष्मता एवं गहनता से निरीक्षण किए।तदोपरांत थाना परिसर का भ्रमणकर शस्त्रों का रख रखाव, साफ-सफाई उच्च कोटि का रखने के लिए निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सीसीटीएनएस पर कार्यरत पुलिस कर्मियों से सीसीटीएनएस तथा आईजीआरएस प्रकरणों पर किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली।एवं निरीक्षण के अंत में थाने पर नियुक्त सभी विवेचकों को विवेचना निस्तारण पर प्रचलित अभियान में अधिक से अधिक निस्तारण करने के लिए मतहातों को निर्देश देते हुए कहा कि विवेचना में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किये।इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रियांशु राय उपनिरीक्षक उमेश यादव शिवकुमार शर्मा हेड कांस्टेबल ओम पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…