अहिरौली बाजार/कुशीनगर।माह अन्तिम शनिवार को थाना अहिरौली बाजार परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।शनिवार को अहिरौली बाजार थाने पर पुलिस और भूमि से जुड़े विवादों के समाधान के लिए थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
जिसमें क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार ने जनता की फरियाद सूनकर संबंधित को तय समय सीमा के अंदर निस्तारण कराने का निर्देश दिए।इस समाधान दिवस में कुल तीन फरियादियों ने क्षेत्राधिकारी कसया को अपनी पीड़ा बताई।जमीन विवाद से जुड़े मामलों के समाधान के लिए सीओ कसया ने मौके पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर निस्तारण कराने का निर्देश दिए।इसमें राजस्व से संबधित कुल तीन मामले पहुंचे। जिसमें एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। सभी मामलों में मौके पर पहुंचकर जांच कर निस्तारण कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किए।
इस दौरान थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार मनोज कुमार वर्मा वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह हेड कांस्टेबल ओम पाण्डेय कांस्टेबल अनिल कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…