अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड के सेंदुआर गांव में स्थित प्राचीन झारखंडी शिव मंदिर पर आज महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा और हजारों की संख्या में लोगों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही।पुरुष महिलाएं और बच्चे मंदिर पर हर हर महादेव का जय घोष करते हुए पहुंचे और वहां पूजन अर्चन किया।
इस क्षेत्र में इस शिव मंदिर के चौखट पर दूर-दूर से भक्तगण पूजन अर्चन के लिए आते हैं तथा विभिन्न जनपदों और नेपाल से आए हुए श्रद्धालु यहां भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं।मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रही।क्षेत्र के चर्चित असना भलुही तिनहवा खोठ्ठा सखौली घोघरा जगदीशपुर पकड़ी सोहरौना बरडीहा आदि जगहों के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा भ्रमणशील रहे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…