News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: कल से लापता 5 वर्षीय बच्चे का पोखरे में उताराता मिला शव

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Mar 18, 2024  |  5:30 PM

168 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: कल से लापता 5 वर्षीय बच्चे का पोखरे में उताराता मिला शव WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार निवासी अफरोज का पुत्र अनश अली उम्र 5 वर्ष बीते रविवार को सुबह उस वक्त गायब हो गया था जब वह खेलने निकला था।परिजनों की सूचना पर कप्तानगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया था।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

पुलिस ने कल पोखरें में जाल भी डलवाया था लेकिन कोई सुराग नही लग पाया था।सोमवार को काली मंदिर के पास स्थित पोखरें में 11 बजे के करीब किसी ने एक बच्चें का शव उतरता हुआ देखा तो शोर मचाया।थोड़ी ही देर में यह खबर आग की तरह पूरे बाजार में फैल गई । मौके पर पहुंचे परिजनों ने उतराते शव को अनश के रूप में पहचान की।परिजनों की चींख पुकार पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा कप्तानगंज गोरखपुर मुख्यमार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया।इसकी जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी कप्तानगंज योगेश्वर सिंह के समझाने बुझाने पर काफी मशक्कत के बाद डेढ़ बजे के करीब मुख्य मार्ग से जाम हटवाया गया।परिजन अनश का शव घर के समीप रखकर हत्या का आरोप लगाकर उसकी खुलासा की मांग कर रहे थे।इस संबंध में थानाध्यक्ष कप्तानगंज राजकुमार बरवार ने बताया अफरोज की सूचना पर 18 मार्च को ही अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।परिजन डागस्क्वायड की मांग पर अड़े है जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।फोरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर रक्त मज्जा का नमूना लिया है।फोरेंसिंक तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अनश के मौत का कारण पता चला पाएंगा।

इस दौरान ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया तहसीलदार दिनेश कुमार लेखपाल मारकण्डेय गुप्त ओमप्रकाश पाण्डेय मदन मोहन आदि के अलावा उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार जितेन्द्र पुलिस टीम के लोग मौजूद रहे है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking