अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असना में बुधवार को पराली जलाते समय आसपास स्थित गन्ने के फसल में आग लग गई जिससे खड़ी गन्ना की फसल जलकर खाक हो गया।मिली जानकारी के अनुसार गांव के अशोक निषाद एवं उनकी पत्नी ने धान की पराली में आग लगा दी थी और यह आग बड़ी तेजी से फैली और बगल के गन्ने के तीन खेत उस पराली की आग के भेंट चढ़ गए जिससे गांव के ही तीन किसानो के गन्ने की फ़सल में आग लग गई।
किसान तेज बहादुर सिंह पुत्र खुबलाल सिंह का एक एकड़ 28 डिसमिल,राजेश्वर पुत्र बलिकरन का 15 कट्ठा तथा उदयभान सिंह पुत्र शारदा सिंह का 10 कट्ठा गन्ना जलकर खाक हुआ है।राजेश्वर सिंह का खेत गांव के इंद्रजीत ने हुंडा पर लिया हुआ है तथा उदयभान सिंह का खेत गांव की ही राज कुमारी देवी हुंडा पर ली हुई है जिनके गन्ने में आग लगने से गन्ने की फसल नष्ट हुई है इस प्रकार की आग लगी से इन किसानों में निराशा देखने को मिली और यह काफी गमगीन दिखाई दे रहे थे।किसान काफी मेहनत करने के बाद फसलों को तैयार करता है लेकिन इस प्रकार की आपदाओं से उसे हताशा का सामना करना पड़ता है।
जहां सरकार एक तरफ पराली जलाने पर रोक लगाई हुई है वही इस तरह की घटनाओं से आग लगी की घटनाएं बढ़ रही हैं और दूसरे के फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ वातावरण को भी प्रदूषित कर रही हैं।अभी विगत दिनों पहले हाटा के उप जिलाधिकारी और तहसीलदार ने पराली जलानें पर पांच किसानों पर जुर्माने की कार्रवाई की थी।
हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। गांव के श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत और भूमि…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…
हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…