News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: पूर्व विधायक डॉ पूर्णमाशी देहाती बने अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष…कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार से स्वागत

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 7, 2023  |  7:03 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: पूर्व विधायक डॉ पूर्णमाशी देहाती बने अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष…कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार से स्वागत

कप्तानगंज/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक डा.पुर्णवासी देहाती को समाजवादी पार्टी द्वारा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने तथा जिले में प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने नपा मथौली बाजार ,नपा पंचायत कप्तानगंज के चांदनी चौक, लक्ष्मीगंज में फुल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक डॉ पुर्णवासी देहाती को पार्टी द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिये जाने के उपरांत कुशीनगर जनपद में प्रथम आगमन पर समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा मथौली, कप्तानगंज के चांदनी चौक व लक्ष्मीगंज में फुल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी जोश खरोश देखा गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. पुर्णवासी देहाती ने कहा कि पार्टी द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका मैं बखुबी निर्वहन करूंगा तथा प्रदेश दौरे के साथ-साथ कुशीनगर में भी पर्याप्त समय दूंगा। भाजपा की वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है आये दिन लूट खसोट हत्याएं बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही ही। जनता सरकार के रवैए से त्रस्त है आने वाला समय समाजवादी पार्टी की होंगी आप लोगों ने जो मुझे सम्मान दिया है मैं आजीवन ऋणी रहूंगा। आप लोग तन- मन से पार्टी के लिए अपना योगदान दें, मैं आप लोगों के लिए पीछे नहीं हटूंगा‌‌।

इस दौरान हरीश राणा,ऊषा अग्रहरी,ए.के.बादल, रमेश जायसवाल, अकरम अली,सुषमा शर्मा,फिरोज अहमद,भोला यादव, परवेज आलम, घनश्याम यादव, सुग्रीव उर्फ संतजी, समुल्लाह राईन,के.के यादव,बृजेश यादव, कृष्ण मुरारी सहित अन्य सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking