News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर परिजनों व गुरूओ का बढ़ाएं मान- उमाशंकर त्रिपाठी

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Feb 11, 2024  |  5:44 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर परिजनों व गुरूओ का बढ़ाएं मान- उमाशंकर त्रिपाठी

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत स्थित जी०एस० वर्ल्ड बेन्दुआर अहिरौली बाजार के प्रांगण में रविवार को एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर अहिरौली बाजार में अध्ययनरत कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमाशंकर त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी ने सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर के संरक्षक जयराम सिंह ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण के बाद मोमेन्टो देकर सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में कोचिंग संस्थान के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उमाशंकर त्रिपाठी ने उक्तियों के माध्यम से गुरू के विशेषताओं का वर्णन करते कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थीयों में उत्तम चरित्र का निर्माण करना चाहिए।सर्व प्रथम हमें अपनी गलतियों की सुधारने की जरूरत है। क्योंकि जहां गलतियां होती है वहां अहंकार भी आ जाता है।और जब अहंकार होता है।तो वहां ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती। आगामी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर आप लोग अपने परिजनों का मान बढ़ाने का कार्य करें।इसी शुभकामनाएं के साथ मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर के संरक्षक जयराम सिंह ने छात्र-छात्राओं को विदा करते समय उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभ आशीष प्रदान करते हुए कहा कि।उन्होंने कहा कि इतने वर्षो तक कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले बच्चों से लगाव होना लाजमी है। कैरियर कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर ओमवीर सिंह ने कहा बच्चों ने अपनी जिम्मेदारियों और शिक्षक की भूमिका को हर लिहाज में पूरा करने का प्रयास किया है।उन्होंने विभिन्न मौके पर बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई भी दी और सभी आंगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।शिवदयाल सर ने कहा कि बच्चाें में शिक्षकों को एक आदर्श विद्यार्थी के सभी अच्छे गुणों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

इस दौरान संतोष तिवारी अयोध्या भाई जिलाध्यक्ष भीम सहित अन्य गणमान्य एवं छात्रा -छात्रएं उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking