अहिरौली बाजार/कुशीनगर। सुकरौली विकास खण्ड क्षेत्र के अहिरौली बाजार, बेन्दुआर में स्थित जीएस वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक गिरजेश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियाें को पुरस्कृत भी किया गया। छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।अंत में विद्यालय के संरक्षक जयराम सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल पाण्डेय ने किया।
इस दौरान विद्यालय के अध्यापक संजय मोदनवाल अध्यापिका गोल्डी सिंह शिवदयाल सर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अयोध्या भाई जितेश उपाध्याय पवन तिवारी मन्टूल उर्फ गंगासागर तिवारी सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं व अभिभावकगण उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…