News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: सांसद ने 103 बालिकाओं में वितरित किया स्मार्टफोन

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Mar 16, 2024  |  6:51 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: सांसद ने 103 बालिकाओं में वितरित किया स्मार्टफोन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।मोतीचक विकासखंड के असना में स्थित राम विचारे त्रिपाठी महिला महाविद्यालय में कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने 103 बालिकाओं को स्मार्टफोन वितरित किया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं अभिभावकों को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा की प्रदेश सरकार डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देते हुए शिक्षा को तकनीकी रूप प्रदान कर रही है। शिक्षा की इस ज्योति को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालय परिवार बालिकाओं की शिक्षा में सतत प्रयास कर रहा है और मैं विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सांसद ने लोगों को आने वाले समय में सहयोग करने की बात कही। सरकार द्वारा चलाई जा रही कन्या सुमंगला योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए बालिकाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।देश और प्रदेश की सरकार है डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देकर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम किया है।विद्यालय की प्रबंधक सीमा त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों एवं सांसद का स्वागत एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन दिन प्रतिदिन बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर संस्थापक संजय कुमार त्रिपाठी, शिवांग त्रिपाठी, संगीता पांडेय, संजय सिंह मुन्ना ,विक्रम सिंह, राकेश पांडेय,प्रदीप पांडेय, जितेंद्र त्रिपाठी , दिवाकर मणि त्रिपाठी, रविंद्र मणी त्रिपाठी व छात्राएं तथा अभिभावक गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking