अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय)।थाना अहिरौली बाजार में मंगलवार को नवागत थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि थाने में आने वाले पिड़ित फरियादियों को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता है।तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं रखने व क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए काफी मुस्तैदी से काम किया जाएगा।हर पिड़ित वर्ग को न्याय मिलेगा।क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्व तथा आपराधिक छवि वाले की निगरानी रखी जाएगी ताकि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।
थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाकर के अपराधों पर नियंत्रण किया जाएगा और जनता के बीच संवाद स्थापित कर उसे और मजबूत बनाया जाएगा ताकि जनता और पुलिस के बीच आपसी समन्वय बना रहे।जिससे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण किया जा सके।
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…
कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…
कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…