अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरवा कोटवा में स्थित पूर्वांचल विकास संस्थान ग्राम व पोस्ट बांसपार मिश्र घुघली महाराजगंज द्वारा संचालित हरिनारायण कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरवां कोटवा जनपद कुशीनगर में स्वर्गीय कमला मिश्रा संस्थापक प्रबंधक की पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन किया गया और स्वर्गीय कमला मिश्रा के मूर्ति पर उनके पति कार्यक्रम के आयोजक दिनेश कुमार मिश्रा व परिजन द्वारा माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया गया सैकड़ों गरीब व असहाय लोगो को अंग वस्त्र दिया गया इस अवसर पर नन्हे शुक्ला, अमरीश मिश्रा,रिंकू मिश्रा,राजू मिश्रा,भाजपा नेता जितेंद्र मिश्रा, धीरज शुक्ला,सिद्धार्थ तिवारी, अरुण तिवारी,आदि लोग उपस्थित रहे।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…