News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल के स्थापना दिवस पर छात्रों को किया गया सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 3, 2023  |  4:38 PM

187 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल के स्थापना दिवस पर छात्रों को किया गया सम्मानित WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर । सुकरौली विकासखंड के ग्राम खोट्ठा के चुरामन चक में स्थित प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल परिसर में रविवार को विद्यालय की स्थापना दिवस के अवसर पर साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया इसमें क्षेत्र के 24 विद्यालयों के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया।इस अवसर पर प्रथम स्थान प्राप्त छात्र सत्यम पटेल तथा छात्रा तेजस्विनी को गोरखपुर के मेंयर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कार के रूप में साइकिल प्रदान किया गया तथा द्वितीय स्थान प्राप्त अभिषेक चौरसियम कुमारी ऋषि को मिक्सर ऐशप्रा ज्वेलर्स के निदेशक अतुल सर्राफ द्वारा एवं तृतीय स्थान प्राप्त सचिन कुशवाहा तथा खुशी सिंह को इलेक्ट्रिक प्रेस दिया गया।इस अवसर पर उपस्थित छात्र, छात्राओं को संबोधित करते हुए गोरखपुर के मेयर डॉक्टर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय सामाजिक संस्कारों को विद्यार्थियों में पैदा करें और मजबूत देश के निर्माण करने में उन्हें इस योग्य बनाएं की एक मजबूत राष्ट्र बन सके और यह विद्यालयों द्वारा ही संभव है ग्रामीण क्षेत्र में इस विद्यालय के स्थापित होने से बच्चों को शहरी क्षेत्र के बच्चों के समकक्ष बनाया जा सकता है ऐसे में आप सभी संस्कारी शिक्षा देकर उन्हें फिट इंडिया हिट इंडिया कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक करें क्योंकि भारत दुनिया का मधुमेह हब बन रहा है। ऐसे में इन आयोजनों के द्वारा इससे बच सकते है। विद्यालय के निदेशक अरविंद श्रीवास्तव में आए हुए अतिथियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यापित किया तथा विद्यालय के प्रगति के लिए दिन प्रतिदिन में काम करता रहूंगा। निदेसिका सोनल श्रीवास्तव ने विद्यालय के प्रगति के लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ को धन्यवाद दिया तथा आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक अभिमन्यु ने किया। इस अवसर पर मोमेंटम ग्रुप के आशीष श्रीवास्तव, जीएन पब्लिक स्कूल गोरखपुर के संस्थापक गोरखनाथ सिंह,विद्यालय की प्रशासक विनीता गुप्ता, प्रधानाचार्य मुदस्सिर हुसैन, पूर्व प्रमुख सुकरौली प्रमोद सिंह, रत्नेश भारद्वाज,विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी व विभाग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking