News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: अनियंत्रित कार की ठोकर लगने से एक घायल, दूसरा गंभीर

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Dec 22, 2023  |  4:59 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: अनियंत्रित कार की ठोकर लगने से एक घायल, दूसरा गंभीर

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनहवा से बोदरवार जाने वाले मार्ग पर स्थित तिनहवा चौराहे के निकट एक कार की ठोकर से दो युवक घायल हो गए।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल युवक अजय प्रसाद पुत्र राम सजन प्रसाद उम्र 22 वर्ष तथा अजय सिंह पुत्र बबलू सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम भलुही पोखरी टोला थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर बीते शुक्रवार की दोपहर को तिनहवा चौराहे के पास स्थित एक जन सेवा केंद्र पर पैसा निकालने के लिए गए थे और अपनी बाइक सड़क के किनारे खड़ा कर दिए थे।जैसे ही वे पैसा निकाल कर अपने बाइक पर सवार होने जा रहे थे तभी एक अनियंत्रित कार ने इनके बाइक में ठोकर मार दी जिससे यह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े जिसमें अजय प्रसाद को गंभीर चोटें लगी है तथा अजय सिंह को हल्की फुल्की चोटे लगी हैं।

घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे गए और दोनों घायलों को इलाज के लिए पिपराइच एक निजी अस्पताल ले गए।जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking