News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: ई रिक्शा पलटनें से एक महिला घायल

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jul 18, 2024  |  7:37 PM

201 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: ई रिक्शा पलटनें से एक महिला घायल WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनहवा चौराहे पर स्थित शराब की दुकान के निकट एक बाइक सवार ने ई रिक्शा में ठोकर मार दी जिससे ई रिक्शा पलट गया और उसमें सवार रागिनी देवी पत्नी रमेश सिंह उम्र 35 वर्षीय निवासी ग्राम सिरसिया नंबर दो थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर घायल हो गई।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

मिली जानकारी के अनुसार रागिनी देवी स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम असना में अपने मायके आई हुई थी और वहां से ई रिक्शा पर सवार होकर अपने घर सिरसिया नंबर दो जा रही थी अभी वह अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग पर तिनहवा स्थित शराब की दुकान के निकट ही पहुंची थी की तभी एक तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने ई रिक्शे में ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से ई रिक्शा पलट गया जिसमें सवार रागिनी देवी घायल हो गई। ठोकर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। तभी किसी ने रूप से घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उपचार हेतु निजी साधन से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजवाया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking