News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: आर एस एस ने मनाया गुरु दक्षिणा उत्सव

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Aug 2, 2024  |  5:55 PM

187 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: आर एस एस ने मनाया गुरु दक्षिणा उत्सव WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर । सुकरौली विकास खण्ड क्षेत्र के अहिंरौली बाजार में गुरुवार की शाम समरेन्द्र सिंह के आवास पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का गुरु दक्षिणा उत्सव सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत भगवा ध्वज प्रणाम से हुआ।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि देश के विकास में हिंदुत्व का बहुत बड़ा योगदान है। समरेन्द्र सिंह ने डॉ. हेडगेवार व गोलवरकर की जीवनी के बारे में बताते हुए हिंदुत्व की मजबूती और नियमित शाखा लगाने की बात कही।अंत में संघ कार्यकर्ताओं ने संघ की प्रार्थना कर ध्वज प्रणाम कर सभा का समापन किया।गुरु दक्षिणा उत्सव कार्यक्रम समरेन्द्र सिंह के आवास पर धूम धाम से सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम के अध्यक्षता कर्नल ओमप्रकाश सिंह ने किया।वक्ता विजय प्रचारक ने भारतीय सांस्कृतिक प्रकृति संरक्षण पर विशेष प्रकाश डाला।

इस दौरान समरेन्द्र सिंह, अविनाश सिंह शैलेश तिवारी सहित अन्य गणमान्य एवं संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking