अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कप्तानगंज पिपराईच मार्ग पर बरडीहा जगदीशपुर चौराहे पर शराब भठ्ठी के समीप गन्ना लदे ट्राला ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया जिसमें बाइक पर चालक और सवार घायल हो गए।
प्राप्त सूचना के मुताबिक बिराट पुत्र जालंधर उम्र 20 वर्ष निवासी मेहड़ा थाना कप्तानगंज अपने बाइक पर सवार होकर अपने चचेरे भाई रजनीकांत पुत्र नरसिंह के साथ गोरखपुर से अपने गांव वापस लौट रहा था। अभी वह जगदीशपुर बरडीहा चौराहे पर स्थित शराब भठ्ठी के समीप पहुंचा ही की बोदरवार के तरफ़ से आ रहे गन्ना लदी ट्राला ने ठोकर मार दिया जिसमें विराट गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं उसके चचेरे भाई को हल्की चोटें आई हैं। तभी किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुदामा यादव कांस्टेबल अमित कुमार गुड्डू राजभर ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजवाया।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…