अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकासखंड के जगदीशपुर बरडीहा में स्थित विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद शाही ने 200 बालिकाओं को स्मार्टफोन वितरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्मार्टफोन का वितरण कर रही है।जिससे शिक्षा को तकनीकी रूप प्रदान किया जा सके।शिक्षा की इस ज्योति को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालय परिवार बालिकाओं की शिक्षा में सतत प्रयास कर रहा है जो बधाई के पात्र हैं।सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में यह एक महत्वपूर्ण योजना है।सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया जा रहे हैं।विद्यालय के प्रबन्धक लोकेश पाण्डेय ने आए हुए अभिभावकों, अतिथियों एवं छात्राओं का स्वागत एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन दिन प्रतिदिन बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पांडेय ने सभी का स्वागत करते हुए आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अष्टभुजा तिवारी, जितेंद्र जयसवाल,संघर्ष मणि, रमेश मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, बी वी राय सहित छात्राएं तथा अभिभावक गण उपस्थित रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…