कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम खोखिया में स्थित कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर हुई चोरी।प्राप्त सूचना के मुताबिक अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के खोखियां में स्थित कम्पोजिट विद्यालय का बीते सोमवार की रात स्थित अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर विज्ञान लैब, किचन व दो अन्य कमरों का ताला तोड़कर कमरे से स्मार्ट टीवी ,यूपीएस, सीपीयू, अमरान बैट्री ,चार्जिंग वायर, साउन्ड सिस्टम,एक बड़ा गैस सिलेंडर तथा एक छोटा गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गए।
मंगलवार की सुबह जब प्रधानाध्यापक विद्यालय पर पहुंचे तो देखा विज्ञान लैब किचन और अन्य कमरों का ताला टूटा हुआ है और उसमें से रखा यह सब सामान गायब है।तब इसकी सूचना प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचक को दिया।खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचक मौके पर पहुंचे और एक लिखित तहरीर अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष देकर कार्रवाई की मांग की है।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…