अहिरौली बाजार/कुशीनगर ।स्थानीय थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में बीते मंगलवार की रात एक घर का ताला तोड़कर सामान की हुई चोरी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी रामप्रीत कसौधन की बेटी गिरिजा देवी गांव के ही मेन रोड झाँगा खैरटवा मार्ग पर अपना मकान बनाकर रहती है तथा वह दिल्ली अपने पति के पास चली गई थी।उसके पिता रामप्रीत कसौधन एक सितंबर को बागपत जनपद के बरनौआ नामक स्थान पर सत्संग में गए थे और वहां से उन्हें 8 सितंबर को लौटना था परंतु रामप्रीत वहां से दिल्ली अपनी बेटी के पास चले गए। घर पर कोई नहीं था तथा उसमें ताला बंद था।बीते मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा घर के मकान का ताला तोड़कर उसमें रखा टीवी,बैटरी,इन्वर्टर,गैस सिलेंडर तथा अलमारी तोड़कर उसमे रखे अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।इस घर के बगल में एक डेरी फार्म चलता है प्रातः डेरी फार्म पर काम करने वाले व्यक्ति ने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है इसके बाद रामप्रीत को सूचना दिया और वह घर में चोरी की सूचना पाकर बुधवार को दिल्ली से अपने गांव को रवाना हुआ।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।इस संबध मे थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार श्री प्रकाश राय ने बताया कि मामला संज्ञान मे है पुलिस मौके पर गई थी जांच की जा रही है तहरीर नही मिला है।तहरीर मिलने पर कारवाई की जाएगी।
कुशीनगर । श्रावण मास के सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए उत्तर…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में शनिवार देर शाम…
कुशीनगर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान…
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया नाले में डूबीं थी तीन बच्चियां खड्डा कुशीनगर।…